माँ, तुम्हारी बहुत याद आती है |
Submitted By: Mrs. ARATI CHINGALI
----------------------------------
माँ, तुम्हारी बहुत याद आती है, हर पल ये आँखें तुम्हें ही ढूँढती हैं। चाहे मैं दुनिया के किसी भी कोने में होऊँ, तुम्हारी ममता भरी छवि मन से नहीं हटती। जब जीवन में कठिनाई आती है, तुम्हारी हिम्मत की याद दिलासा देती है। इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कोई नहीं, जो तुम्हारे जैसा सच्चा सहारा दे सके। अब हर बात पर मन तुम्हारी ओर दौड़ता है, खुशियों में भी आँखें भर आती हैं। तुम्हारा आशीर्वाद ही खुशी को पूरा करता है, तुम्हारी आवाज़ आज भी कानों में गूँजती है। माँ, तुम दूर होकर भी हर धड़कन में हो, मेरे हर साँस में बस तुम ही तो हो।
----------------------------------
Reg ID: HF25-5381
Please Note - You can vote only Once. If you have already voted - the voting will be disabled automatically by the system.