Submission 2669

बारिश का दुर्व्यवहार

Submitted By: HARISH KUMAR

----------------------------------

इंद्र देव गर्ज-गर्जकर देते है सबकों चेतावनी । पता नही बारिश की क्यो हैं सबसे दुश्मनी || क्या इतनी निर्दय है बारिश? बच्चों की मुस्कान को छीन लेती है। गरीबों के निवाले को छीन लेती है।। क्या इतनी निर्दय है बारिश? शिक्षकों को ज्ञान की सेवा कर देने से रोक देती है। वृद्धों के सेहत को बिगाड़ देती है।। क्या इतनी निर्दय है बारिश? दुकानदारों की तरक्की को रोक देती है। किसानों को अपने प्राण देने पर मजबूर कर देती है। क्या इतनी निर्दय है बारिश? पक्षियों की मधुर ध्वनी को डबा देती है। जानलेवा रोगों को बढ़ावा देती है।। क्या इतनी निर्दय है बारिश?

----------------------------------

Reg ID: HF25-5409

Please Note - You can vote only Once. If you have already voted - the voting will be disabled automatically by the system.

58
Votes
611
Views
9 Months
Since posted

VOTING Closed on Nov 30, 2025!

Scroll to Top